खनियाधाना: बामौरकलां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आबकारी एक्ट के फरार वारंटी मनकेश यादव ग्राम पिपरा से गिरफ्तार
जी हां आपको बता दे बामौरकलां पुलिस ने वारंट तामिली में बड़ी सफलता हासिल की है। आज मंगलवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अपराध क्रमांक 200/2019 आबाकारी एक्ट और आरसीटी/452/2019 में फरार स्थाई वारंटी मनकेश यादव को ग्राम पिपरा से गिरफ्तार कर लिया है। मनकेश यादव को 22 मार्च 2026 को पकड़ा गया और माननीय न्यायालय खनियाधाना में पेश किया गया।