गाज़ियाबाद: जिले में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी, इंदिरापुरम स्थित यशोदा मेडिसिटी अस्पताल का करेंगी उद्घाटन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज इंदिरापुरम में यशोदा मेडिसिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगी। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे। शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग भी हुई थी।