हनुमानगढ़: जिले में धान की पराली जलाने से पर्यावरण हुआ प्रदूषित, प्रशासन की निगरानी हुई सख्त, किसानों पर लगाया जाएगा जुर्माना
जिले में धान की पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिले में एक किसानको पराली जलाने पर ₹5000 का जुर्माना लगाकर दंडित किया जा चुका है। अगले 15 दिन अवशेष जलाने पर रोक लगाने के लिए महत्वपूर्ण है। दरअसल धान की पराली जलने से सांस के रोगियों की संख्या अचानक बढ़ गई है इस कारण हनुमानगढ़ प्रशासन के अधिकारी सतर्क हो गए हैं।