करेरा: दबरा (करैरा) में दीवार निर्माण को लेकर विवाद, महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप
करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम दबरा में रास्ते पर दीवार निर्माण को लेकर विवाद हो गया। पति-पत्नी ने पड़ोसियों पर गाली-गलौज और महिला से मारपीट करने का आरोप लगाया। महिला को कंधे और कमर में चोट आने की बात शिकायत में कही गई है। पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।