महाराजगंज: चुरुवा के पास अज्ञात कार सवार बदमाशों ने ट्रक चालक पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
24 मई शनिवार रविवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे के आसपास की घटना बताई जा रही है। जहां एक ट्रक चालक प्रयागराज से कोल्ड ड्रिंक का माल लोड कर लखनऊ की ओर जा रहा था। चुरुवा चौराहे पर वाहन खड़ा कर नीचे उतरते ही अज्ञात कार सवार बदमाशों ने हमला कर दिया।जिसमे ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।