महुआडांड़: आरपीएस सेवा संस्थान ने पेश की मानवता की मिसाल, दो असहाय बच्चों को दिया आश्रय
प्रखंड के ग्राम बारेसांड़ से मानवता और सामाजिक सेवा का एक प्रेरणा दायक उदाहरण सामने आया है।मंगलवार की दोपहर करीब बारह बजे अत्यंत गरीब परिवार के दो असहाय बच्चों को आरपीएस सेवा संस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट रामपुर द्वारा आश्रम में आश्रय देकर उनके बेहतर भविष्य की दिशा में सराहनीय पहल की गई है।