सोमवार को 2 बजे बताया गया सिमडेगा जिले के जलडेगा प्रखंड की मिली सोरेंग ने मुख्यमंत्री मईयाँ सम्मान योजना को आत्मनिर्भरता का जरिया बनाया है।फिरका गांव की रहने वाली मिली सोरेंग ने योजना से मिली राशि का सदुपयोग कर सिलाई मशीन खरीदी और स्वरोजगार शुरू किया। आज वह अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं और क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं।