हाथरस: नगर पंचायत कार्यालय परिसर में अध्यक्ष व समाजसेवियों ने बाबा साहब की जयंती पर प्रतिमा का फीता काटकर किया अनावरण
जनपद हाथरस की नगर पंचायत मेंडू कार्यालय परिसर मे भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सचेन्द्र कुशवाहा व वरिष्ठ समाजसेवी सतपाल सिंह द्वारा धूमधाम से ढोल नगाड़ों के साथ फीता काटकर भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया, इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष ने समाज सेवियों ने बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया