सिवनी: पीजी कॉलेज में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान का समापन, एसपी ने युवाओं को दिलाया नशामुक्ति का संकल्प
Seoni, Seoni | Jul 30, 2026 सिवनी के शासकीय पीजी कॉलेज में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरुवार को कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भी नशामुक्ति का संकल्प लिया।