बागपत थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच आपसी मतभेद और झगड़े की सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। बुधवार को करीब शाम 4:30 बजे मीडिया सेल के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार प्राप्त शिकायत पत्र के आधार पर दोनों पक्षों को थाना बुलाया गया। थाना पर टीम ने दोनों पक्षों के साथ विस्तृत बातचीत और काउंसलिंग की। बातचीत के दौरान टीम ने पारिवारिक