शिवहर: रतनपुर फीडर में बिजली आपूर्ति सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगी बाधित, विद्युत कार्यपालक अभियंता ने दी जानकारी
विधुत कार्यपालक अभियंता छविंद्र प्रसाद सिंह सोमवार सुबह 08 बजे बताया कि सीएम नीतीश कुमार के 26 दिसम्बर को शिवहर में प्रस्ताविक यात्रा को देखते हुए बिजली मरम्मती का कार्य किया जा रहा है.जिसको लेकर पिपराही से निकलने वाली 11 हजार वाल्ट में रतनपुर फीडर में सुबह 09:30 बजे से शाम 06 बजे तक बिजली सेवा बाधित रहेगी. इस बीच बिजली उपभोक्ता अपना वैकल्पिक व्यवस्था कर ले।