दनियावां: दनियावां पुलिस ने महिला से मोबाइल झपटने वाले एक ऑटो चालक को किया गिरफ्तार।
Daniawan, Patna | Jun 14, 2026 दनियावां थाना पुलिस ने महिला से मोबाइल झपटने वाले एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसका ऑटो को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी फतुहा थाना क्षेत्र के जर्नादनपुर गांव निवासी सुबोध कुमार है। दनियावां की एक महिला ऑटो पर सवार होकर फतुहा आ रही थी तभी ब्रह्म स्थान के निकट ऑटो चालक ने महिला का मोबाइल झपटकर ऑटो लेकर भाग रहा था,पुलिस ने खदेडकर पकड़ लिया है