मेदिनीनगर (डालटनगंज): हैदरनगर-कोसीआरा रेलखंड पर मिली अज्ञात युवती की पहचान में जुटी पुलिस, मेदिनीनगर एमएमसियच पहुँचा शव
डीडीयू रेल मंडल के बीडी सेक्शन अंतर्गत हैदरनगर-कोसीआरा रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार को रेल लाइन किनारे मिली अज्ञात युवती के शव की पहचान कराने के लिए उसे बुधवार रात करीब 11 बजे मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच लाया गया। पुलिस ने बताया कि शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। निर्धारित अवधि तक पहचान नहीं होने पर नियमानुसार अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।