बरेली: बरेली पुलिस ने बरामद किए 60 लाख के 290 चोरी के मोबाइल, एसपी सिटी ने लोगों को पुलिस लाइन बुलाकर सौंपे
जिस मोबाइल को लोग खो जाने के बाद दोबारा देखने की उम्मीद छोड़ देते हैं, उसे खोज निकालने का बीड़ा उठाया है बरेली पुलिस ने। मई महीने में जिले भर से गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश में जुटी पुलिस ने 290 मोबाइल खोजकर उनके असली मालिकों को वापस सौंपे हैं। इनकी कुल कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई जा रही है।एसपी सिटी ने जानकारी देते हुए बताया।