मोहनगढ़: प्राथमिक शाला बरेठी (ढ़िमरोला) में पदस्थ शिक्षक शराब के नशे में पहुंचा विद्यालय, मचाया उत्पात, वीडियो वायरल
मोहनगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव बरेठी की प्राथमिक शाला डिमरोला में पदस्थ शिक्षक सुखलाल सौर शुक्रवार की दोपहर शराब के नशे में धुत होकर अपने शराबी मित्रों के साथ विद्यालय पहुंचे और जमकर उत्पाद मचाया,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पूरे मामले को लेकर विकास खंड अधिकारी ने वीडियो की जांच कर कार्यवाही की बात कही है।