मथुरा: राधा फ्लोरेंस में रील बनाने के चक्कर में बाइक सवारों ने बच्चे को मारी टक्कर, लोगों ने युवकों की की पिटाई
वृंदावन में रील बनाने का शौक 2 युवकों को भारी पड़ गया। बुधवार शाम 7 बजे राधा फ्लोरेंस में धड़धड़ाते घुसे बाइक सवार युवकों ने रील बनाने के चक्कर मे 3 वर्षीय बच्चे में टक्कर मार दी। इसके बाद गुस्साए कालोनी वासियों ने बाइक सवार युवकों की मजामत कर पुलिस को सौंप दिया। गुरुवार को पुलिस ने बताया 2 युवकों के विरुद्ध असावधानी से बाइक चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।