मथुरा: वृन्दावन में तीन वन के परिक्रमा मार्ग पर गंदगी और जलभराव से संतों में आक्रोश, संतों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन
वृंदावन में अक्रूर मंदिर के पास 3 वन के परिक्रमा मार्ग पर जल भराव और जमा सिल्ट को लेकर संत एवं स्थानीय लोगों ने गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्ता ताराचंद गोस्वामी, साध्वी प्रिया पुरी, बाबा मोहिनी शरण महाराज, कौशल महाराज एवं स्थानीय लोगों ने नगर निगम के अफसरों से परिक्रमा मार्ग को अतिशीघ्र दुरुस्त करने की मांग की।