नव वर्ष 2026 के मौके पर चाकुलिया क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। गुरुवार दोपहर 1 बजे नव वर्ष का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग चाकुलिया हवाई पट्टी पहुंचे, जहां दिनभर पिकनिक मनाने वालों की भीड़ लगी रही। सुबह से शाम तक परिवार, युवा और बच्चे नए साल का जश्न मनाते नजर आए।