कापसहेड़ा: बामनोली गांव से द्वारका स्पेशल स्टाफ पुलिस ने 2 झपटमारों को किया गिरफ्तार ,2 मोबाइल बरामद
द्वारका ज़िले की स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने बामनोली गांव से दो झपटमारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाशों के नाम विपिन और निखिल कुमार है। ये दोनों कापसहेड़ा गांव के रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से लुटे हुए 2 मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई एक बाइक को बरामद किया है। इनकी गिरफ़्तारी से पुलिस ने दो मामलो को सुलझाने का दावा किया है।