कापसहेड़ा: झटिकरा मोड़ से द्वारका AATS पुलिस के हत्थे चढ़ा हथियार लेकर घूम रहा एक बदमाश ,एक पिस्टल व चोरी की स्कूटी बरामद
द्वारका ज़िले की AATS पुलिस टीम ने हथियार लेकर घूम रहे एक बदमाश को छावला के झटिकरा मोड़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम मनोज उर्फ़ गुलाटी है जो नजफगढ़ के पपरावट गांव का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से एक पिस्टल ,एक ज़िंदा कारतूस और एक चोरी स्कूटी को बरामद किया है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने दो मामलो को सुलझाने का दावा किया है।