सुल्तानपुर: नये कानून सिखाने के प्रथम सत्र का प्रशिक्षण सम्पन्न, एसपी प्रशिक्षण ने दी ट्रेनिंग
पुलिस प्रशिक्षण संस्थान में तीन नये कानूनों, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के सम्बन्ध में चल रहे प्रशिक्षण का प्रथम चरण आज पूर्ण हुआ। पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण ब्रजेश कुमार मिश्र ने बताया कि प्रथम चरण में 136 पुलिस उपनिरीक्षकों ने ट्रेनिंग ली है।