बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के मोहनपुर में ममेरे भाई ने युवती पर किया जानलेवा हमला, युवती ने पुलिस से की शिकायत
कैंट थाना क्षेत्र के मोहनपुर में ममेरे भाई ने एक युवती पर जान लेवा हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वाले की तलाश की जा रही है। जल्द हिरासत में लेकर कार्यवाही की जाएगी।