मेरठ: मेरठ में प्रेम विवाह करने पर नवविवाहित जोड़े को जान से मारने की मिल रही धमकी, ऑनर किलिंग की जताई आशंका, SSP से की शिकायत
Meerut, Meerut | Apr 8, 2025 मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह करने पर नवविवाहित जोड़े को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। नवविवाहित जोड़े ने ऑनर किलिग की आशंका जताई है, आरोप है कि प्रेम विवाह करने से नाराज युवती के परिवार वाले उनकी हत्या कर सकते है। मंगलवार को दोनों ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है