दरभंगा: सारामोहनपुर के हैरो इंग्लिश स्कूल के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला की हुई मौत , मौके पर पहुंची पुलिस
दरभंगा के सारामोहनपुर के हैरो इंग्लिश स्कूल के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बता दे की महिला सारामोहनपुर में ही सड़क के किनारे लीची बेच रही थी। तो वहीं तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर ने महिला को धक्का मार दिया जिस वजह से उसकी मौत मौके पर ही हो गई । इस संबंध में मौजूद लोगों ने मंगलवार की शाम 6:30 बजे जानकारी दी।