अररिया: सरकारी योजना का सही उपयोग हुआ तो सपने हुए हकीकत, गांव में खड़ी की मूढ़ी फैक्टरी, 25 लोगों को दिए रोजगार
Araria, Araria | May 22, 2026 अररिया में मेहनत, लगन और सरकारी योजना का सही उपयोग जब साथ हो जाए तो सपने हकीकत बन जाते हैं। बैद्यनाथपुर वार्ड संख्या-5, गिदरिया निवासी सुनील कुमार साह ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) का लाभ उठाकर अपनी जिंदगी की दिशा ही बदल दी। आज वे न सिर्फ खुद आत्मनिर्भर हैं, बल्कि गांव के 25 युवाओं को रोजगार भी दे रहे हैं।