सोनपुर: सेमरा में कटाव अवरोध कार्य का सोनपुर विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने नारियल फोड़ कर किया शुभारंभ
Sonepur, Saran | Feb 25, 2024 सोनपुर प्रखंड के सेमरा में कटाव अवरोधक कार्य का शुभारंभ सोनपुर विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने नारियल फोड़ कर किया। उन्होंने कहा कि यह कटाव स्थलों के निर्माण कार्य में कुल प्राक्कलित राशि ₹62 लाख की योजना है। कटाव अवरुद्ध कार्य हो जाने से सेमरा गांव के लोगों की भूमि एवं मकान सुरक्षित हो जाएगी।