सोनपुर: सोनपुर हरिहरात्मक महायज्ञ में अवलोकन के बाद अमनौर के पूर्व MLA चोकर बाबा ने की सारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा
Sonepur, Saran | Feb 24, 2024 शनिवार को सोनपुर हरिहरात्मक महायज्ञ में अवलोकन के बाद अमनौर के पूर्व MLA चोकर बाबा ने सारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। हरिहरात्मक महायज्ञ का आयोजन 25 फ़रवरी से 5 मार्च तक किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में वह सारण संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सांसद के कार्य प्रणाली से जनता नाखुश है।