बागपत: डौला गांव में कीचड़ से भरे रास्ते के बीच लोगों द्वारा अर्थी ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Baghpat, Bagpat | May 25, 2026 सोमवार की दोपहर करीब दो बजे डौला गांव में कीचड़ से भरे रास्ते के बीच लोगों द्वारा अर्थी ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्रामीण भारी परेशानी के बीच अंतिम यात्रा निकालते दिखाई दे रहे हैं। रास्ते में जलभराव और कीचड़ होने के कारण लोगों को अर्थी ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।