खागा: हथगांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से राष्ट्रीय पक्षी की मौत, वन विभाग ने मृत मोर को कब्जे में लेकर PM को भेजा
फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र की छिवलहा चौकी अंतर्गत सियाड़ी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मोर के शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इसके बाद वन विभाग की टीम को बुलाकर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया।