सूरजपुर: सतपता में अनियंत्रित पिकअप किराना दुकान के परिसर में घुसा, खड़ी क्रेटा कार हुई क्षतिग्रस्त
सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतपता में बड़ा हादसा टल गया। नेशनल हाईवे क्रमांक-43 स्थित मधुबन होटल के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और बंद किराना दुकान परिसर में जा घुसा। इस दौरान वहां खड़ी क्रेटा कार भी वाहन की चपेट में आ गई, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय दुकान बंद थी और परिसर में कोई मौजूद नहीं था।