मेदिनीनगर (डालटनगंज): लेस्लीगंज में तेज आंधी से हादसा, बारात में साउंड ले जा रहे युवक पर पेड़ गिरा, मौत, मेदिनीनगर में हुआ पोस्टमार्टम
पलामू जिले में बुधवार देर शाम आए तेज आंधी-पानी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। इसी दौरान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां बारात में डीजे साउंड सिस्टम लेकर जा रहे 18 वर्षीय पप्पू कुमार की मौत हो गई। बताया गया कि पप्पू कुमार बारात में साउंड सिस्टम पहुंचाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान तेज आंधी के बीच अचानक एक पे