विदिशा पुलिस विभाग के पुलिस ऑडिटोरियम में गुरुवार दोपहर 12 बजे जिला शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सीएम हेल्पलाइन से जुड़ी शिकायतों का निराकरण किया गया।शिविर में जिले के राजपत्रित अधिकारी और कई थाना प्रभारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने भी शिविर में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं ।