शहपुरा: शहपुरा के गेहूं उपार्जन केंद्र में 170 किसानों से 3000 क्विंटल गेहूं की खरीदी हुई, किसानों को ऑनलाइन भुगतान
शहपुरा के गेहूं उपार्जन केंद्र में 170 किसान से 3000 क्विंटल गेहूं की खरीदी करते हुए किसानों का ऑनलाइन भुगतान किया गया । गेहूं उपार्जन केंद्र प्रभारी ने मंगलवार दोपहर 12:30 मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि किसानों से 2625 रुपए का बोनस सहित प्रति क्विंटल की दर से खरीदी जारी है । खरीदी के उपरांत किसानों को ऑनलाइन खाता में भुगतान किया गया।