महाराजगंज: बहादुर नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, 5 बीघे गेहूं की फसल जलकर हुई खाक
12 अप्रैल सुबह 10 बजे के आसपास अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल मे आग लग गई। आग के विकराल रूप ने किसानों की लगभग पांच पीछे गेहूं की फसल जलने के साथ-साथ आस पड़ोस में टमाटर की फसल तथा आनाज भी चपेट में ले लिया। आस पड़ोस के सैकड़ो की संख्या मे ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया।फायर ब्रिगेड ना पहुंचने पर ग्रामीणों मेंआक्रोश व्याप्त है।