सोहागपुर: धुरवार टोल प्लाजा के पास ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला हुई मौत मर्ग कायम
शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरवार टोल प्लाजा के पास एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई है, पुलिस ने शनिवार को लगभग 12:30 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि मृतक अभिषेक गुप्ता अपने एक साथी के साथ शहडोल से रसमोहनी लौट रहा था इसी दौरान ट्रैक ने युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई है।