भिवानी: गांव चांग में करंट लगने से युवक की हुई मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप; मामला दर्ज
भिवानी के गांव चांग में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं परिवार वालों ने बिजली कर्मचारियों पर लारवाही व शव को देखने के बाद भी जानकारी ना देने तथा ना संभालने के आरोप लगाए। साथ ही बिजली कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही कहा कि परिवार को एक नौकरी व उचित मुआवजा भी दिया जाए।