भिवानी: कैंप कार्यालय में DC साहिल गुप्ता ने किया ध्वजारोहण, ज़िलेवासियों को दी शुभकामनाएं
79 वें स्वतंत्रता दिवस पर डीसी कैंप कार्यालय परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें डीसी साहिल गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान पुलिस की टुकड़ी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। डीसी ने कैंप कार्यालय में नियुक्त सभी कर्मचारियों का मुंह मीठा करवाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।