नोआमुंडी: बड़ाजामदा-नोवामुंडी मार्ग के कांडेनाला में दिखा जंगली हाथियों का झुंड
बड़ाजामदा-नोवामुंडी मुख्य मार्ग स्थित कांडेनाला के समीप गुरुवार को जंगली हाथियों का झुंड दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सड़क किनारे हाथियों के झुंड को देखकर राहगीर और वाहन चालक कुछ देर के लिए रुक गए। बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर कांडेनाला क्षेत्र में पहुंचा था. झुंड में कई हाथी शामिल थे।