तिर्वा: नादेमऊ में भीषण हादसा, कबाड़ बस से टकराई कार, दो की मौत, पांच गंभीर घायल
Tirwa, Kannauj | May 1, 2026 कन्नौज। सौरिख थाना क्षेत्र के नादेमऊ चौकी के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चौकी के बाहर खड़ी कबाड़ बस से एक तेज रफ्तार कार टकरा गई, जिससे कार चालक समेत एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गई है।