शाजापुर: कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई में 57 आवेदन प्राप्त, जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर और अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी मौजूद रहे
मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत आज संपन्न हुई जनसुनवाई में 57 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर एवं अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी ने जनसुनवाई की। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।