शाजापुर: विकासखंड शाजापुर में 13114 असाक्षरों की परीक्षा की तैयारियों के लिए बैठक आयोजित
उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान अंतर्गत विकासखंड शाजापुर के ग्राम/नगरीय वार्डो में पंजीकृत13114असाक्षरों की 16फरवरी को आयोजित होने वाली मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता परीक्षा की तैयारियों को लेकर सरस्वती विद्या मंदिर शरद नगर में विकासखंड साक्षरता समन्वयक लोकेश राठौर ने जनशिक्षा केंद्र उमावि क्रमांक2,MLB,लाहौरी के ग्राम/नगरीय वार्ड प्रभारियो की समीक्षा की।