बालोद: दल्लीराजहरा में सीवरेज पाइपलाइन कार्य के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत; 5 घंटे बाद निकाले गए शव
Balod, Balod | May 13, 2026 बालोद जिले के दल्लीराजहरा स्थित BSP टाउनशिप क्षेत्र में मंगलवार शाम सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। 12 फीट गहरे गड्ढे में मिट्टी धंसने से तीन मजदूर मलबे में दब गए, जिनकी मौत हो गई। हादसे के बाद रात 11 बजे तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिसके बाद तीनों मजदूरों के शव बाहर निकाले जा सके।