थाना नागदा पुलिस ने नाबालिग छात्रा को अश्लील व्हाट्सएप संदेश भेजने वाले ऑटो चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पीड़िता, जो वर्तमान में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत है, ने पुलिस को बताया कि वह रोज़ाना जिस ऑटो से स्कूल जाती थी, उसी ऑटो चालक शोएब ने उसके घर के मोबाइल नंबर पर अश्लील संदेश भेजे।