लवकुशनगर: लवकुशनगर में श्रमदान से चमका हनुमान तालाब, जल संरक्षण का दिया गया संदेश
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Apr 3, 2026
लवकुशनगर के मुंडेरी सेक्टर में नवांकुर संस्था और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने मिलकर हनुमान तालाब की सफाई की और जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे कार्यक्रम में अनिल निगम, सूरज त्रिवेदी सहित कई सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।