धरियावद: भारत आदिवासी पार्टी मुस्लिम विंग कार्यकारिणी का विस्तार, सर्वसम्मति से सभी पदों पर चुनाव सम्पन्न हुए
आशा रिसोर्ट धरियावद में भारत आदिवासी पार्टी मुस्लिम विंग की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से चुनाव आयोजित हुए। जिसमे प्रमुख पदों पर निर्विरोध पार्टी पदाधिकारियों को चुना गया। भारत आदिवासी पार्टी मुस्लिम कम्युनिटी जिलाध्यक्ष युसूफ खान पठान ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत आदिवासी पार्टी मुस्लिम विंग की बैठक आशा रिसोर्ट धरियावद में आयोजित हुई।