रामगंजमण्डी: चेचट के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराया प्याज से भरा ट्रक, चालक गंभीर रूप से घायल
रामगंजमंडी के चेचट के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा हो गया। हादसे के दौरान प्याज से भरा एक ट्रक आगे सड़क के बीच खड़े ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। और सड़क पर प्याज बिखर गए। रविवार दोपहर करीब 2 बजे प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।