मोहनिया: भरखर में जनरल स्टोर सह किराना दुकान में लगी भीषण आग, लगभग ₹4 लाख का नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के भरखर गांव के वार्ड नंबर 6 में नीरज कुमार जायसवाल के किराना दुकान सह जनरल स्टोर में लगी भीषण आग में लगभग चार लाख का नुकसान हो गया,सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच जुट गई है,इसकी जानकारी थानाध्यक्ष ने शुक्रवार की सुबह 7:30AM पर दी।दिए आवेदन में नीरज कुमार जायसवाल ने कहा है कि किसी के द्वारा जानबूझ कर आग लगाई गई है।