मंझनपुर: करारी में विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने हरित संकल्प लिया, वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉ. ए.एच. रिजवी डिग्री कॉलेज, करारी में एनसीसी कैडेट्स द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था ने जलवायु कार्रवाई के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया।