फिरोज़ाबाद: भाजपा पार्षद की हत्या की साजिश नाकाम, एसओजी टीम के आरक्षी उग्रसेन गुर्जर को एसएसपी ने पुलिस लाइन में सम्मानित किया
फ़िरोज़ाबाद में भाजपा पार्षद देश दीपक यादव की हत्या की योजना बना रहे तीन अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाने वाले एसओजी टीम के आरक्षी उग्रसेन गुर्जर को एसएसपी ने पुलिस लाइन में शुक्रवार सुबह 10 बजे क़रीबन प्रशस्ति पत्र व ₹5000 नगद देकर सम्मानित किया। आरक्षी की सतर्कता और सूझबूझ से एक बड़ी वारदात टल गई और समय रहते आरोपी दबोच लिए गए।