पूर्णिया मुफस्सिल थाना परिसर में रविवार को दोपहर के लगभग 3 बजे दीपावली,काली पूजा और छठ पर्व को लेकर थाना प्रभारी सुदीन राम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे। लोगों से तीनों पर्वों को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई.